फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट ने की 22 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

Sat, 06 Jan 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल को पत्र भेजकर 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के नवनिर्मित मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने भेजे गए पत्र में कहा कि हिंदू धर्म के लिए अयोध्या में रामलला की मंदिर में होने वाली स्थापना एक अलौकिक और आस्था से जुड़ा हुआ मुद्दा है।
विज्ञापन

देश में हजारों वर्ष बाद सनातन संस्कृति का ऐसा भव्य आयोजन होने जा रहा है, इसलिए प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट 22 जनवरी को प्रदेश भर में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग करता है। इसके अतिरिक्त इस दिन अपने अपने नगर, ग्राम और बस्ती में भी रामलला के स्वागत के लिए विभिन्न आयोजन करने की भावना लोगों के दिलों में है। ट्रस्टी डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, डॉ. मनोज आफरिया, भीमसेन शर्मा, राकेश शर्मा, नरोत्तम सोनी, अमित शर्मा, योगेंद्र यादव, मुकेश दहिया, दिनेश कौशिक, सुभाष सिंगला, अजय शर्मा, हरिकिशन गौड़, अरविंद कुमार, हितेंद्र बोहरा, मीना शर्मा, मोनिका, अनुपमा, रवि बाला सोनी ने मुख्यमंत्री से निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें