09jjrp02- बेरी अनाज मंडी का निरीक्षण करती एसडीएम रेणुका नांदल। स्रोत : प्रचार विभाग
बेरी। एसडीएम रेणुका नांदल ने अधिकारियों के साथ बेरी अनाज मंडी का दौरा कर गेंहू खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने आढ़तियों और खरीद एजेंसियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि गेंहू खरीद प्रक्रिया को सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मंडी में गेहूं खरीद के साथ उठान और समुचित भंडारण के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य के निर्देश दिए। एसडीएम ने छारा स्थित खरीद केंद्र का दौरा कर खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया।उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। खरीद के साथ साथ उपज का भंडारण जरूरी है। एसडीएम ने मंडी में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली और सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। संवाद