फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छह साल से फरार उद्घोषित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। थाना शहर नरवाना पुलिस ने वर्ष 2019 से फरार चल रहे उद्घोषित आरोपी गांव मंगलपुर निवासी महाबीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 में धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। थाना शहर नरवाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि मामले की सुनवाई के दौरान महाबीर अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इस पर अदालत ने उसके खिलाफ वारंट जारी किए थे। इसके बावजूद आरोपी निर्धारित समय में अदालत के समक्ष पेश नहीं हुआ। इसके बाद अदालत ने उसे उद्घोषित व्यक्ति घोषित कर दिया था। अदालत के आदेश के बाद आरोपी के खिलाफ थाना शहर नरवाना में आईपीसी की धारा 174-ए के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें