फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राधा कृष्ण मंदिर से बुचावास गोशाला तक निकाली शोभायात्रा

Sun, 14 Jan 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी अटेली। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मकर संक्रांति पर अटेली के राधा कृष्ण मंदिर से बुचावास गोशाला तक शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में सरपंच कुलदीप यादव, सुधीर यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष यतेंद्र राव, पवन खेरवाल, बिट्टू लांबा, सवितराज यादव, जीतू अहिरवाल, सरपंच पंकज, सचिन शर्मा, राकेश यादव, डॉ. विकास, विक्रम, टिंकू प्रधान आदि शामिल रहे। शोभायात्रा का श्री कृष्ण चौक अटेली, सलीमपुर, कारिया, महासर, रातां, मोल्हडा, भोजावास, कनीना मोड़ पर स्वागत किया गया। बुचावास गोशाला पहुंचने पर सभी राम भक्तों का पटका पहना कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में राम दरबार, बाहुबली, हनुमान, सीता-राम की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। सरपंच कुलदीप यादव ने कहा कि रामभक्तों के बलिदान के परिणाम स्वरूप अयोध्या में एक नए युग का आरंभ हो रहा है। बिट्टू लांबा, सवितराज व पवन बाछौदिया ने कहा कि भगवान राम वनवास के बाद अयोध्या नगरी पहुंचे तो दीप जलाकर दीपावली मनाई। 22 जनवरी को प्रत्येक व्यक्ति को 21 दीप जलाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें