फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शांतिधारा पाठ कर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भगवान महावीर जन्म कल्याणक का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। भगवान महावीर जयंती को लेकर सबुह मोहल्ला नलापुर स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर शांतिधारा पाठ व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह के दौरान समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके बाद भगवान महावीर की शोभायात्रा भगवान शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर नलापुर से शुरू की गई जो महावीर चौक, पुल बाजार, मानक चौक, आजाद चौक तथा किला रोड होते हुए वापस नलापुर शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नलापुर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में महिलाएं बैंडबाजों पर नाचते हुए चल रही थी। इस मौके पर महावीर जैन का रथ लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व छबील लगाकर शरबत आदि भी पिलाया। इसके बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया। भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर्व को लेकर शाम सात बजे शहर के तीनों मंदिरों में बड़ी धूमधाम से भजन व संगीत कार्यक्रम का आयोजन कर आरती की गई। सभी कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने भाग लेकर भगवान महावीर की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें