फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली क्षेत्र के रेलवे अंडर पास में बारिश का पानी जमा होने से बढ़ी परेशानी

Fri, 02 Aug 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:79- सतनाली अंडरपास में भरा बारिश का पानी--संवाद
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली क्षेत्र के रेलवे अंडरपास वाहन चालकों व आमजन के लिए परेशानी बने हुए हैं। हर बार बारिश के समय लोगों को हो रही परेशानी के बावजूद भी जिम्मेदार कोई सबक नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

अंडरपास में बारिश पानी भरने के बाद आवागमन के लिए अन्य कोई रास्ता नहीं होने से विभिन्न गांवों के लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। कई बार वाहन चालक जान जोखिम में डालकर वाहनों को निकालते हैं, लेकिन वाहन बीच पानी में बंद होने के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ता है। कई बार बाइक चालक रेलवे लाइन के ऊपर से बाइक को निकालते हैं। वहीं अंडरपास में पानी भरने से लोगों को भी 10 से 15 किलोमीटर की अधिक दूरी तय कर गंतव्य को जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

रेल संघर्ष समिति के प्रधान डॉ दिवान सिंह शेखावत ने कहा कि रेलवे के जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा हर बार आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें