महेंद्रगढ़। भगवान परशुराम भवन के पास सड़क पर सीवर का ढक्कन ऊंचा उठा होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के स्तर से ऊपर होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को हादसे का डर बना रहता है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह समस्या परेशानी का कारण बनी हुई है। रात के समय ढक्कन दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। दुकानदारों ने संबंधित विभाग से मांग की।
- संजीव कुमार,दुकानदार