फोटो 2 गहली गांव में बेटी को घोड़ी पर बैठाकर बनवारा निकालते परिजन।स्रोत परिजन
नारनौल। गांव गहली में रूपचंद व राजवण की पौत्री और सतबीर बडेसरा की बेटी प्रियंका का बनवारा घोड़ी पर बैठाकर पूरे उत्साह से निकाला गया। प्रियंका पीडब्ल्यूडी नारनौल में एसडीसी पद पर कार्यरत हैं। इस पहल से ग्रामीणों को बेटियों को समान अधिकार देने का संदेश मिला। ग्रामीणों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बेटियां भी हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। संवाद