महेंद्रगढ़। गांव खायरा में सोमवार को सर्वोत्तम माता पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी रेखा के दिशा-निर्देशानुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्कल सुपरवाइजर शिवानी ने की। इसमें नौ गांवों की 17 माताओं ने भाग लिया। शिवानी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बच्चों के टीकाकरण और संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी। संवाद