कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रंगोली और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रियंका ने पहला, मोनिका ने दूसरा और रितु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में पहले तीन स्थान पर क्रमशः पीहू, मानसी और पूजा रहीं। प्राचार्य डॉ. विक्रम यादव ने कहा कि रंगोली प्रतियोगिता छात्राओं की रचनात्मकता, सांस्कृतिक जागरूकता, टीम वर्क, सामाजिक कौशल और आत्म विश्वास को बढ़ाने में सहायक है। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को कलात्मक अभिव्यक्ति, विषय विशेषज्ञता और स्पर्धात्मक भावना का विकास होता है। इस मौके पर महाविद्यालय स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद