फोटो संख्या:64- गांव कोका में आयोजित परीक्षा में उर्तीण छात्रा को सम्मानित करते संस्था के सदस्य
कनीना। उपमंडल के गांव कोका में एथलेटिक फाउंडेशन एग्जाम क्रैकर्स ग्रुप ने रविवार को ओपन टैलेंट सर्च का आयोजन किया।
गांव के सरकारी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। ग्रुप से योगेंद्र ने कहा कि यह आयोजन हर 3 से 4 महीने में किया जाता है। इस बार परीक्षा को ओपन स्तर पर 120 अंकों के टेस्ट के रूप में रखा गया था। लड़कियों में प्रियंका प्रथम, प्रियंका द्वितीय व अलका तृतीय रहीं। लड़कों में सचिन प्रथम, अशोक द्वितीय व ललित तृतीय रहा। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद