फोटो 10दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में मेडल जीतने पर खुशी व्यक्त करते प्रीतम कुमार।स्रोत
नारनौल। दिल्ली में आयोजित ग्रीन हॉफ मैराथन में गांव मंढाणा निवासी प्रीतम कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता रविवार को आयोजित की गई थी। प्रीतम कुमार वर्षों से लंबी दूरी की दौड़ का अभ्यास कर रहे हैं। इससे पहले भी काफी मेडल जीत चुके हैं। प्रीतम कुमार महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से मास्टर्स ऑफ फिजिकल एजुकेशन के फाइनल ईयर का छात्र है। प्रीतम कुमार की इस उपलब्धि पर सोनू वर्मा सेका व विश्वविद्यालय के कोच डॉ. रमेश सिंधू और ग्रामवासियों में खुशी की लहर है।