नारनौल। जिला जेल नसीबपुर में बीमारी की वजह से एक कैदी की मौत हो गई। भिवानी जिले के बापोडा निवासी नंदलाल नसीबपुर जेल में बंद था। वह पिछले तीन-चार दिन से बीमार चल रहा था।
कैदी नंदलाल शुगर से पीड़ित था और नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा था। उसकी सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को नागरिक अस्पताल नारनौल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।