फोटो संख्या:-66 कमला भवन धर्मशाला में कथा सुनाते हुए स्वामीरामप्रपन्नाचार्य महाराज। विज्
महेंद्रगढ़। कमला भवन धर्मशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन वृंदावन धाम से आए स्वामी श्रीराम प्रपन्नाचार्य महाराज ने कुंती-भीष्म स्तुति और सुखदेव प्राकट्य प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन केवल धन कमाने और जमा करने के लिए नहीं, बल्कि सेवा और लोक कल्याण के लिए भी है। उन्होंने कहा कि धन जरूरतें पूरी करता है, जबकि धर्म जीवन को सार्थक बनाता है। स्वामी ने बताया कि भागवत कथा सुनना ईश्वर की कृपा है और संतों का सत्संग दुर्लभ है। उन्होंने नाम संकीर्तन व सेवा को श्रेष्ठ भक्ति बताया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद