फोटो 03 बच्चों को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य व ग्रामीण। संस्थान
नारनौल। राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय अमरपुरा के तीन होनहार विद्यार्थियों प्रिंस, अजय और मानवी ने एनएमएमएस की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। साथ ही बुनियाद में अजय, कपिल, प्रिंस और गौरव ने सफलता हासिल की है। विद्यालय की प्राचार्या अनु कुमारी ने कहा कि इन विद्यार्थियों को बारहवीं कक्षा तक छात्रवृत्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसी सत्र में विद्यालय के छात्र वैभव ने इंस्पायर अवॉर्ड के दस हजार रुपये जीते और मोनिका, योगिता, प्रिया सैनी और मानवी ने आरोही मॉडल स्कूल की नौवीं कक्षा में दाखिले की परीक्षा पास की। संवाद