फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचाव ही एड्स का एकमात्र उपाय : दिनेश शर्मा

विज्ञापन
फोटो 04जागरुकता रैली को रवाना करते प्राचार्य विनोद कुमार खनगवाल। डीआईपीआरओ - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को एड्स और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर पेंटिंग व कविता प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। नागरिक अस्पताल से दिनेश शर्मा ने एड्स व नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि एड्स असुरक्षित यौन संबंधों से, मां से बच्चे को, एक सिरिंज का बार-बार प्रयोग करने से व संक्रमित व्यक्ति के खून का उपयोग करने से फैलता है। बचाव ही इसका एकमात्र उपाय है। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक सत्यनारायण जांगड़ा, वर्ग अनुदेशक सुनील कोसलिया, जगदीश, गुरदयाल, हरीश दहिया व मनोज यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें