फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल की निगरानी से रोकें रोग : डॉ. नरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बावल क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र व कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ की ओर से गांव बेवल में बाजरा खेत दिवस और गाजर घास उन्मूलन जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें करीब 200 किसानों ने भाग लिया। वैज्ञानिकों ने किसानों को बाजरा फसल में स्मट व ब्लास्ट जैसे रोगों से बचाव और कीट नियंत्रण की जानकारी दी। डॉ. नरेश कुमार यादव ने कहा कि किसान फसल की नियमित निगरानी कर समय पर रोगों की रोकथाम करें। किसानों को अभय सिंह के खेत में बाजरा फसल का निरीक्षण भी कराया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय निदेशक धर्मबीर यादव सहित कृषि वैज्ञानिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें