फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डॉ. प्रगति को राष्ट्रपति ने प्रदान की एमबीबीएस डिग्री

विज्ञापन
फोटो नंबर- 16परिजनों के साथ डॉ. प्रगति यादव। - फोटो : Archive
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव शोभापुर की बेटी डॉ. प्रगति यादव को गत 6 अक्तूबर को बिलासपुर स्थित एम्स में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एमबीबीएस की डिग्री प्रदान की। डॉ. प्रगति ने नीट 2020 में 720 में से 641 अंक हासिल कर एम्स बिलासपुर में प्रवेश लिया था। एमबीबीएस पूरी करने के बाद अब वे प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में एम्स से ही पीजी कर रही हैं। डॉ. प्रगति गांव शोभापुर निवासी हवा सिंह व माया देवी की बेटी हैं। दादी सुशीला देवी, चाचा संदीप यादव व चाची ज्योति कुमारी ने खुशी जताई। इस उपलब्धि पर पूर्व सरपंच रोशन लाल, महावीर, मास्टर राम सिंह, ओमकला यादव, नंबरदार गजराज, प्रधान राकेश सहित समस्त ग्रामवासियों ने बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें