फोटो संख्या:51- विष्णु मंदिर महेंद्रगढ़ बैठक करते कमेटी के सदस्य--स्रोत- स्वयं
महेंद्रगढ़। शहर के रेलवे रोड स्थित श्री विष्णु भगवान मंदिर कमेटी की शुक्रवार को बैठक बुलाई गई। इसमें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुए खर्च का लेखाजोखा पेश किया गया। अध्यक्षता मंदिर कमेटी के प्रधान मनोहरलाल झूकिया ने की। मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रामानंद शर्मा ने पर्व के दौरान हुए खर्चों का विवरण प्रस्तुत किया। कमेटी के संरक्षक संजय मित्तल ने कहा कि हमारा उद्देश्य श्री विष्णु भगवान मंदिर को और भव्य बनाना है। बैठक में सदस्यों ने मंदिर के विकास के लिए सुझाव दिए। बैठक में सुशील कुमार अग्रवाल, प्रो. सुधीर कुमार, प्रो. तरुण सैनी, रुपेश गर्ग, संजय माधोगढ़िया, महेंद्र यादव, शंकरलाल सहित कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। संवाद