फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से नुकसान कम करने के लिए तैयारी जरूरी : डॉ. अंजू

विज्ञापन
फोटो नंबर-05महिला कॉलेज में जागरूकता अभियान संबो​धित करते वक्ता। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों की ओर से रविवार को सेमिनार हॉल में आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उपाय बताना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने की। भूगोल विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंजू रानी ने विभिन्न आपदाओं और उनसे बचाव के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए पूर्व तैयारी, जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी है। इस अवसर पर प्रो. आरपी सिंह, डॉ. मनमीत कौर, डॉ. कंचन बैराट, डॉ. प्रिया यादव और नरेश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें