फोटो नंबर-27जौरासी श्याम मंदिर में कथा स्थाल का दौरा करती एसपी पूजा वशिष्ठ। स्रोत-आयोजक
नारनौल। आर्यवर्त सेवा न्यास के तत्वावधान में जाेरासी धाम में आयोजित होने जा रही श्री रामकथा एवं 151 कुंडीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पद्म विभूषण महामंडलेश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से होने वाली इस पावन कथा व महायज्ञ के लिए विशाल पंडाल और यज्ञशाला का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। सोमवार को निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी राघवेंद्र भारती महाराज ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संवाद