फोटो नंबर- 09बैठक में उपस्थित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के सदस्य। स्रोत-संगठन
नारनौल। पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में शनिवार को सर्व कर्मचारी संघ, एआईयूटीयूसी और सीटू संगठनों की बैठक हुई।
9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। एआईयूटीयूसी जिला सचिव छाजूराम रावत ने बताया कि कर्मचारी संगठनों के सदस्य लघु सचिवालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में एकत्रित होंगे। वहां से जुलूस के रूप में महावीर चौक होते हुए रोडवेज डिपो के सामने पहुंचकर रोडवेज कर्मचारियों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करेंगे। केंद्र व राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर महेन्द्र सिंह बोयत, राहुल सारवान, हरीराम शेर सिंह, सीताराम और माया देवी आदि उपस्थित रहीं।