फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीएम के संभावित दौरे की तैयारी तेज

Wed, 16 Sep 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित सैनी सभा के पास महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा के अनावरण के लिए मुख्यमंत्री सैनी के सुबह 11 बजे संभावित आगमन को लेकर बुधवार को शहर में तैयारियां तेज रहीं। नगर परिषद के कर्मचारी मुख्य मार्गों की सफाई, कूड़ा उठाने और डिवाइडरों को व्यवस्थित करने में जुटे रहे। पौधों में पानी भी दिया गया। सैनी सभा से डीआरडीए कार्यालय तक सड़क को भी व्यवस्थित किया जा रहा है। सड़क चौड़ी करने के लिए टाइलें लगाई जा रही हैं और अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुला किया जा रहा है। उधर, सैनी सभा की ओर से मुख्य मार्गों पर स्वागत द्वार लगाए जा रहे हैं। सभा परिसर को भी कार्यक्रम के लिए सजाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें