कनीना। गांव दौंगड़ा अहीर में एक व दो नवंबर को आयोजित होने वाले अमीलाल मेमोरियल खेल महाकुंभ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यंग फार्मर क्लब (वाईएफसी) और ग्रामीणों के सहयोग से खेल मैदान को सजाया गया है। प्रतियोगिता में कबड्डी, कुश्ती, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल आयोजित होंगे। एक नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव शुभारंभ करेंगे, जबकि दो नवंबर को सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह मुख्य अतिथि होंगे। ओपन नेशनल कबड्डी के विजेता को 51 हजार और उपविजेता को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। संवाद