कनीना। उपमंडल के गांव भोजावास रामलीला कलाकार पिछले 53 वर्षों से लगातार भगवान राम की लीलाओं का प्रचार प्रसार कर लोगों में भगवान राम और हिंदू धर्म के प्रति आस्था जागृत करने की कोशिश कर भगवान राम के पद चिह्नों पर चलने की कोशिश में जुटे हुए है।
सियाराम ड्रामेटिक क्लब के सदस्य आसपास के 25-30 गांव में लीलाओं का मंचन करने के लिए निस्वार्थ भाव से लगे हुए हैं। हालांकि का मंचन कुछ वर्ष बंद भी रहा लेकिन, सियाराम ड्रामेटिक क्लब इस वर्ष होने वाली रामलीला को लेकर तैयारियां पिछले दिनों से लगातार शुरू की हुई है।
सभी कलाकार अपने अपने किरदारों को जीवंत बनाने के लिए प्रतिदिन पसीना बहाकर रिहर्सल कर रहे हैं व रामलीला मंचन को सुंदर एवं भव्य रूप देने के लिए प्रबंधन समिति भी लगातार विचार विमर्श कर रही है। क्लब के प्रधान बाबूलाल रोहिल्ला ने बताया कि इस वर्ष प्रभु राम की लीला को पिछले वर्ष की तुलना में और भी अधिक भव्य व आकर्षक स्वरूप देने के साथ ही पंडाल व्यवस्था का भी विस्तार किया जाएगा।
रामलीला सचिव शीशराम रोहिला ने बताया कि रूनी राम रोहिल्ला , सुनील रोहिल्ला नीनू शर्मा रवि सैन,रविंद्र शर्मा, विजय शर्मा, प्रवीण शर्मा, सुनील शर्मा, सोनू लखेरा, रोशन लाल सैन, महेंद्र राजपूत, जितेंद्र रोहिल्ला, अनिल हवलदार, सतीश रोहिल्ला, मास्टर सत्य प्रकाश जांगड़ा, लालाराम भांजा सहित अनेक कलाकार प्रतिदिन रिहर्सल में पसीना बहाकर भगवान राम के इस महा आयोजन की तैयारी में लगे हुए हैं। जिसके कारण रामलीला दर्शकों के सामने अपनी मेहनत के बलबूते पर अच्छी से अच्छी प्रस्तुति देकर भगवान राम के दिखाएं मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे सके।