फोटो नंबर- 28गांव कुतबापुर में हवन करते आर्य समाज के सदस्य। स्रोत-संस्था
- फोटो : औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी के बाद जांच के दौरान मौजूद लोग।
नारनौल। गांव कुतबापुर में प्ले स्कूल का हवन यज्ञ कर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर वेदोपदेशक जगराम आर्य और सीएस राव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जगराम आर्य ने बताया कि महाशिव रात्रि पर्व पर टंकारा में महर्षि दयानंद को सच्चे शिव ज्ञान प्राप्त हुआ। महर्षि दयानंद ने कश्मीर से कन्याकुमारी और अटक से लेकर कटक तक घर जाकर आमजन को वेदों का उपदेश दिया। इसके साथ नारी शिक्षा लागू की, छुआछूत को मिटाया, सती प्रथा को बंद करवाया, बाल विवाह को बंद करवाया, बली प्रथा को बंद, हवन की शुद्ध रीति बताई। मनीष अग्रवाल ने जगराम आर्य को सम्मानित किया। इस अवसर पर विनोद आर्य, पीटीआई होशियार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद