फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महायज्ञ में की सुख-शांति की कामना

विज्ञापन
फोटो नंबर-16पटीकरा तेजादास आश्रम में महायज्ञ के दौरान पूजन करते यजमान। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। पंचकुंडीय विराट श्री रुद्र महायज्ञ के चतुर्थ दिवस वीरवार को हुआ। गांव पटीकरा के तेजादास आश्रम में महायज्ञ के दौरान सभी यजमानों के आधिभौतिक, आधिदैविक एवं आध्यात्मिक विकास, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। यज्ञाचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री ने बताया कि विशाल महायज्ञ एवं प्रमुख धार्मिक अनुष्ठानों में पुण्याहवाचन का विशेष महत्व होता है। इसके माध्यम से यजमानों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, कल्याण एवं मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की जाती है। विशेष रूप से दौलत राम गर्ग, पप्पू सैनी आढ़ती, ग्यारसी लाल चौधरी, भारत भूषण तायल एवं डॉ. सुभाष सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें