फोटो संख्या:-54 श्री रामलीला परिषद में सुदरकांड का पाठ करते हुए श्रद्धालु---स्रोत आयोजक
महेंद्रगढ़। रामलीला परिषद में मंगलवार देर रात को मां सरस्वती संकीर्तन मंडल के सहयोग से संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। लगभग 2 घंटे चले पाठ के समापन पर बालाजी के भक्तों को खीर पूरी का प्रसाद भी वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य यजमान के रूप में राजेश दिवान अपनी पत्नी व पुत्र के साथ मौजूद थे। चेतन प्रकाश गौड़ ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ इतना प्रभावशाली है कि नियमित पाठ करने पर बुराइयों से बचा जा सकता है। संवाद