फोटो नंबर-04बसंत पंचमी पर प्रसाद वितरित करते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। वसंत पंचमी पर श्री कृपा सेवा समिति की ओर से कढ़ी-चावल व बिस्कुट का प्रसाद वितरित किया गया।
संस्थापक शिवकुमार मित्तल ने बताया की पंचमी के साथ ही वसंत ऋतु का आगमन माना जाता है। वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस मौके पर अविनाश अग्रवाल, सुरेन्द्र जैन, सुनीता गर्ग, संजू गर्ग, दीपांशु, काजल, कोमल अग्रवाल, रीना अग्रवाल व राजबाला आदि सदस्य उपस्थित थे। संवाद