फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कर्तव्य पथ पर प्रांजल ने दी कथक नृत्य की प्रस्तुति

विज्ञापन
फोटो नंबर-20प्रांजल शर्मा।
विज्ञापन
नारनौल। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के ऐतिहासिक कर्तव्य पथ पर आयोजित राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रस्तुति कार्यक्रम में शहर के मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी प्रांजल शर्मा ने कथक नृत्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। प्रांजल ने नृत्यांजलि फेस्टिवल एवं दीपतरयम फेस्टिवल नई दिल्ली के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कथक की पारंपरिक शैली को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। पिता मनमोहन शर्मा एवं मंजू शर्मा ने बताया कि प्रांजल ग्वालियर स्थित राजा मानसिंह यूनिवर्सिटी से कथक नृत्य में मास्टर डिग्री कर रही हैं। वह दीप्ति गुप्ता एवं डॉ. अंजना झा के मार्गदर्शन में कथक नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और कला प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें