फोटो 03 प्राण प्रतिष्ठा के दौरान उपस्थित ग्रामीण महिलाएं। स्वय
नारनौल। गांव सेका में स्थित पावर हाउस के नजदीक शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व मूर्ति की गांव में कलश व शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर देशी घी के भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्र के गांव सेका में शनिवार को शिव मंदिर परिसर में पंडित जितेंद्र महाराज द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शनि देव महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व मूर्ति की गांव के विभिन्न मोहल्लों में ढोल-नगाड़ों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। संवाद