फोटो नंबर-03नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रमोद जांगिड़ का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत-स्वयं
- फोटो : स्रोत: परिजन
निजामपुर। भारतीय जनता पार्टी निजामपुर मंडल चुनाव समिति की बैठक हसनपुर चौक के पास हुई। अध्यक्षता नरेंद्र यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष ने की। सुरेश पटीकरा चुनाव अधिकारी, जिला महामंत्री भवानी सिंह राजपूत व आईटी सेल के जिला संयोजक आनंद मेहता मौजूद रहे। प्रमोद कुमार जांगिड़ तलोट को निजामपुर मंडल अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। बैठक में ओम प्रकाश, सरजीत, रामचंद्र, प्रकाश चंद, नरेश, नारायणी प्रसाद, विजयपाल सिंह राजपूत, कर्मवीर यादव, जय भगवान यादव, रोहतास सिंह, राजपाल, बुधराम, मुंशी राम, प्यारेलाल, डाॅ. शत्रुघ्न, मोहरसिंह आदि ने मंडल अध्यक्ष को बधाई दी।