फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जागरण में दादी सती की महिमा का किया गुणगान

Thu, 04 Apr 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव भांडोर ऊंची में दादी सती वीर कंवर की स्मृति में मेला व जागरण आयोजित किया गया। मेले में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दादी सती के मंदिर में पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अतरलाल ने कहा जागरण से धर्म-कर्म की भावना जागृत होती है। सुनने वालों में सद्गुणों का विकास होता है। हरियाणा की लोकप्रिय गायिका और बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं की ब्रांड एंबेसडर रजनी शर्मा, डांसर एकता आर्य, मुकेश, योगेश, सुभाष छैला हास्य कलाकार की टीम ने दादी सती की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया।
सन्नी आर्ट ग्रुप की तरफ से मनमोहक झांकिया दिखाई गई। प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट व सरपंच बिरेंद्र तंवर ने दीप प्रज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया। जगदीश सिंह तंवर की अगुवाई में विशाल भंडारा आयोजित किया गया जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विक्रम सिंह तंवर, बिरेंद्र सरपंच, विनोद सिंह, रवि कुमार, सुशील, हरद्वारीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें