मंडी अटेली। अटेली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में खासपुर निवासी प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 9 जून को अपनी बहन के ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर हुडिया कलां से खासपुर आ रहा था। दोपहर करीब 2:30 बजे सुजापुर आईटीआई के पास पीछे से आई राजस्थान अनुबंधित रोडवेज बस ने कथित रूप से तेज गति और लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया। उसे अटेली, नारनौल और बाद में जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जबड़े का ऑपरेशन हुआ। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद