नारनौल। रामावि जैलाफ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर छात्रों को योगाभ्यास करवाया गया। साथ ही यूथ एवं इको समर कैंप का शुभारंभ किया गया। पीटीआई राकेश कुमार व यूथ एवं इको क्लब इंचार्ज धर्म सिंह के नेतृत्व में युवाओं को योगाभ्यास करवाया गया। योगाभ्यास में बैठ कर, लेट कर व खडे़ होकर किए जाने वाले योगासनों का अभ्यास करवाया गया। नर्सरी कोच मनदीप ने युवाओं को योगासनों के लाभ से अवगत करवाया तथा योग को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। संवाद