कनीना। राजकीय महाविद्यालय कनीना में 29 मई को बीए, बीएससी एवं बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर के नियमित एवं रीअपीयर के विद्यार्थियों की पर्यावरण अध्ययन विषय की प्रायोगिक एवं लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। महाविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. हरिओम भारद्वाज ने बताया कि 29 मई को सुबह 10 बजे विद्यार्थियों की पर्यावरण अध्ययन विषय की प्रायोगिक एवं लिखित परीक्षा आयोजित होगी। विद्यार्थियों को निर्देश दिए कि 29 मई को सुबह 9 बजे महाविद्यालय में अपने पहचान पत्र अर्थात कॉलेज एडमिट कार्ड एवं यूनिवर्सिटी एडमिट कार्ड एवं पर्यावरण अध्ययन विषय की प्रैक्टिकल नोटबुक सहित उपस्थित होना अनिवार्य है। लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका पर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के रोल नंबर अवश्य लिखें किसी भी परीक्षार्थी को बिना पहचान पत्र एवं यूनिवर्सिटी एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में प्रविष्ट नहीं दिया जाएगा। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना अत्यंत आवश्यक है अन्यथा विद्यार्थी को किसी भी हालत में ग्रेजुएशन की डिग्री नहीं मिलेगी। महाविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. हरिओम भारद्वाज ने बताया कि कंप्यूटर अवेयरनेस की परीक्षा 30 मई को सुबह के सत्र में 9:30 से 12:30 बजे तक होगी। बीए, बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थी अपने कंप्यूटर की प्रैक्टिकल नोटबुक के साथ महाविद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। यह परीक्षा भी ग्रेजुएशन की डिग्री के लिए अनिवार्य है। कंप्यूटर अवेयरनेस एवं पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा पास किए बिना किसी भी विद्यार्थी को डिग्री प्रदान नहीं की जाती है। उपरोक्त समय सारणी के बाद किसी भी विद्यार्थी को इन परीक्षाओं में प्रविष्ट होने का कोई अन्य मौका नहीं दिया जाएगा।