कनीना। उपमंडल के गांव भोजावास स्थित बाबा जिंदा देव आश्रम पर आयोजित मेला अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ठाकुर अतरलाल ने किया। उन्होंने ग्रामीणों में आसपास से आई श्रद्धालुओं में उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया। मेला कमेटी सदस्य बुधराम, सुनील रोहिल्ला ने बताया कि खेल प्रतियोगिता में लॉन्ग कबड्डी में 14 टीम आई हैं जिनका अलग-अलग खेल मैदान में खेल चल रहा है। लंबी कूद लड़कियों में पहले स्थान पर प्राची और दूसरे स्थान पर तन्नू रही। 1600 मीटर दौड़ में मोहन आदमपुर प्रथम और मोहित आदमपुर द्वितीय रहे। ऊंची कूद लड़कों में जतिन राजगढ़ प्रथम रहा। दूसरे स्थान पर अविनाश रेवाड़ी रहे। ऊंची कूद लड़कियों में प्राची प्रथम और तनु द्वितीय रही। लड़कों में लंबी कूद में पहले स्थान पर अविनाश रेवाड़ी रहा। दूसरे स्थान पर खेतानाथ भाकली कोसली रहे। 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों की दौड़ में पहले स्थान पर राम भक्त पालवास और दूसरे स्थान पर शमशेर छप्पार रहे।