फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राधा रानी के जयकारों के साथ निकाली प्रभात फेरी

Mon, 01 Apr 2024 07:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राधाकृष्ण प्रभात फेरी संगठन की तरफ से रविवार सुबह शहर के मोहल्ला फलसा से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यजमान प्रदीप चंद संघी ने ठाकुर जी का पूजन करवाया। प्रभात फेरी में पूरे संघी परिवार के साथ सैंकड़ो लोगो मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रभात फेरी छोटा तालाब शिवालय मंदिर से प्रारंभ हुई जो विभिन्न मोहल्लों से हाेते हुए वापस यजमान के निवास पर जाकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में ढोल-मृदंग पर भक्तजन नाचते- गाते हुए चल रहे थे। हर रविवार को निकाले जाने वाली प्रभात फेरी में राधा रानी के गूंजते जयकारों से ऐसा प्रतिक होता है मानों शहर की गलियां मथुरा- वृंदावन की गलियों में बदल गई हों।
शहर के विभिन्न मोहल्लों में जगह-जगह पर लोगों ने अपने निवास स्थान पर ठाकुर जी की आरती की व पुष्प वर्षा कर प्रसाद वितरित किया। प्रभात फेरी के दौरान बुजुर्ग, बच्चों व महिलाओं ने प्रभु भक्ति का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें