फोटो नंबर - 03महावीर चौक से प्रभाती फेरी निकालती महिलाएं। संवाद
नारनौल। श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने रविवार सुबह महावीर चौक रोटरी रसोई से प्रभात फेरी निकाली। यजमान रोटरी क्लब नारनौल सिटी एवं रोटरी क्लब बेलाज परिवार रहा। सदस्यों से ठाकुरजी का पूजन करवाया गया। प्रभात फेरी पार्क गली, चितवन वाटिका, मोहनी गली, रेवड़ी रोड से होते हुए वपस महावीर चौक पहुंच कर संपन्न हुई। प्रभात फेरी के दौरान राधा रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। नगरवासियों ने भी जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संवाद