फोटो नंबर- 06मोहल्ला शिवाजी नगर में प्रभात फेरी निकालती महिलाएं। स्रोत-संस्था
नारनौल। धार्मिक संस्था प्रभात फेरी संगठन ने रविवार सुबह मोहल्ला शिवाजी नगर में प्रभात फेरी का आयोजन किया। मुख्य यजमान राजेन्द्र गर्ग रहे जिनको परिवार सहित ठाकुर जी का पूजन करवाया गया। प्रभात फेरी यजमान के निवास स्थान से प्रारंभ होकर शनि मंदिर, मोहल्ला चांदुवाड़ा, पुल बाजार, सैन चौक, पुरानी सराय, पुरानी कचेहरी व शिवाजी नगर हाेते हुए वापस यजमान के निवास पर संपन्न हुई। परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। प्रभात फेरी के दौरान राधा रानी के जयकारों व भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अंत में सनातन धर्म के जयकारों के साथ आरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया।