फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने शास्त्री नगर में निकाली प्रभात फेरी

Mon, 12 Aug 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-17शास्त्री नगर में प्रभात फेरी निकालते धार्मिक संस्था के सदस्य।
विज्ञापन
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन द्वारा रविवार को सावन के महीने में राधा नाम की अलख जगाते हुए शास्त्री नगर महेंद्रगढ़ रोड से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रभात फेरी के यजमान हंसराज सिंघल रहे, जिनके निवास स्थान से ठाकुर का पूजन कर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। प्रभात फेरी शास्त्री नगर में परिक्रमा करते हुए वापस यजमान के निवास स्थान पर जाकर संपन्न हुई। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पुरुष महिलाएं बच्चों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर और डफली, झांझ, मंजीरा की धुन पर राधे-राधे का गुणगान किया। प्रभात फेरी के दौरान लोगों ने शहर की गलियों को वृंदावन की कुंज गलियों की तरह भक्ति के रंग में रंग दिया। लोगों ने जगह-जगह ठाकुरजी की आरती कर पुष्प व इत्र वर्ष की। अंत में राम नाम धुन के साथ जयकारे लगाकर सभी को प्रसाद वितरण कर प्रभात फेरी का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें