कनीना। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से सामान्य रखरखाव कार्य के चलते 28 अक्तूबर को 33 केवी सब-स्टेशन रामबास में शटडाउन लिया जाएगा। इसके कारण सब-स्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी। एसडीओ उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रखरखाव कार्य किया जाएगा। उन्होंने संबंधित फीडरों से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं से अपील की कि वे बिजली बंद रहने के निर्धारित समय को ध्यान में रखकर अपने जरूरी कामों की योजना बनाएं और विभाग का सहयोग करें। संवाद