निजामपुर। ताऊ देवीलाल चौक पर सड़क में बने गहरे गड्ढों को दोबारा भर दिया गया है। बारिश और भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क कई जगह चार से पांच फीट तक टूट गई थी। पानी भरे गड्ढों से दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी और हादसे का खतरा बना हुआ था। दुकानदारों के अनुसार समस्या करीब दो महीने से थी और कई लोग गिरकर चोटिल भी हुए। लोक निर्माण विभाग ने मई में पैचवर्क कराया था, लेकिन तीन महीने में सड़क फिर उखड़ गई। जेई करतार सिंह ने दुकानदारों द्वारा सड़क पर पानी बहाने और भारी वाहनों को नुकसान का कारण बताया। जेई नीरज कुमार ने बारिश से तारकोल कमजोर होने की बात कही। संवाद