फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पीने योग्य जल सीमित है इसलिए जल संरक्षण जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी में वीरवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की सहायक संस्था आईएसए के तत्वावधान में जल जीवन मिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने की। समाजसेवी नित्यानंद यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राचार्य धर्मवीर सिंह ने विद्यार्थियों को जल के महत्व के पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पृथ्वी पर पीने योग्य जल सीमित है इसलिए जल संरक्षण आवश्यक है। विद्यालय प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम जल संरक्षण हेतु जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद जल जीवन मिशन पर एक निबंध एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। ड्राइंग में कक्षा नौंवी से शिक्षा प्रथम तथा हिमांशु द्वितीय तथा कक्षा छठीं की पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में 11वीं की चलतिया ने प्रथम, 12वीं की अंजू ने द्वितीय तथा प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था की ओर से जिला प्रोजेक्ट समन्वयक अंकुर बेहवाल के मार्गदर्शन में समाज शास्त्री कविता सैनी एवं प्रेम यादव ने कार्यक्रम में सहयोग किया। इस अवसर पर उपप्राचार्य विष्णु शर्मा, प्रवक्ता मुंशीराम, अशोक कुमार, सुनीता कुमारी, सुशीला यादव, रामनिवास शास्त्री, कुलदीप यादव, अखिलेश कुमार, संदीप, अशोक, अमित कुमार व धर्मवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें