फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावमावि पाथेड़ा में विज्ञान व गणित के अध्यापकों के पद समाप्त, ग्रामीणों ने ताला जड़ दो घंटे किया विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पाथेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गणित व विज्ञान अध्यापक के पद समाप्त होने से नाराज ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने विद्यालय के गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी अत्तर सिंह व महेंद्रगढ़ सदर थाना प्रभारी मूलचंद ने ग्रामीणों को 15 दिनों में विज्ञान व गणित अध्यापकों की नियुक्ति का आश्वासन दिया। ग्रामीण सुबह आठ बजे ही ताला लगाकर विद्यालय के गेट के सामने नारेबाजी करने लगे। सूचना के एक घंटे बाद खंड शिक्षा अधिकारी अत्तर सिंह पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाथेड़ा में कक्षा छठी से बारहवीं तक 214 विद्यार्थी हैं। गणित व विज्ञान मुख्य विषयों के अध्यापक नहीं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। बार-बार शिक्षा विभाग से मांग के बावजूद भी अभी तक तैनाती नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि 15 दिनों में दोनों विषयों के अध्यापकों की तैनाती नहीं की गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। जब विद्यालयों में अध्यापक ही नहीं हैं तो बच्चे कैसे अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे। सुबह आठ बजे लगाया गया ताला अधिकारियों के आश्वासन के बाद 10 बजे खोला गया जिसके बाद विद्यार्थियों को कक्षाओं में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें