फोटो 03 खेल खेल में बच्चों के साथ पोषण पखवाड़ा मनाती कार्यकर्ता। विभाग
- फोटो : 1
नारनौल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से वीरवार को शिवाजी नगर में आंगनबाड़ी वर्कर रामरती की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा मनाया गया। इसमें बच्चों को खेल के माध्यम से स्वच्छता के साथ शारीरिक विकास के बारे में बताया गया। अभियान की ब्लॉक कॉर्डिनेटर प्रिया बिंदु ने उपस्थित महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि पोषण पखवाड़ा मनाने का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं व बच्चों को कुपोषण से बचाना है। संवाद