महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला प्रक्रिया जारी है। सोमवार को सुबह से ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल धीमी गति से चलने के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्यार्थी सुबह से आवेदन के लिए इंतजार करते रहे।
धीमी गति से पोर्टल चलने के कारण सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हेल्प डेस्क पर 8 विद्यार्थी ही आवेदन कर पाएं। अब तक करीब 120 विद्यार्थियों ने आवेदन कर चुके है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 21 ट्रेड में 644 सीटों पर दाखिला होना है। दाखिले के लिए छात्र 7 जून से 21 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन ट्रेड में विद्यार्थी ले रहे रुचि
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला ले रहे इच्छुक विद्यार्थी इस बार इलेक्ट्रीशियन व वायरमैन में ज्यादा रूचि ले रहे हैं। पिछले तीन दिन से इन दो ट्रेड में ज्यादा आवेदन आए है। कॉमन सर्विस सेंटर पर करीब 46 व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में करीब 6 आवेदन आ चुके है। इसके अलावा विद्यार्थी पंलबर, कोपा, स्टोनो हिंदी सहित अन्य ट्रेड में आवेदन किया है।
शहर के सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे बैनर
दाखिले के लिए आईटीआई की ओर से टीम बनाकर गांवों में घर-घर जाकर आईटीआई में दाखिले को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा बस स्टैड, रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थानों पर बैनर लगाए जाएंगे। वहीं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बैनर व पंप्लेट लगाए जा रहे हैं। ताकि आईटीआई में आने वाले विद्यार्थियों को जानकारी मुहैया करवाई जा सके।
इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
विभाग ने इच्छुक उम्मीदवार को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, परिवार पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र, बैक पासबुक, गैप ईयर प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज जरूरत होगी।
यह रही ट्रेडवार सीटों की स्थिति
ट्रेड सीटें
फाउंडरीमैन 24
टैक्टर मैकेनिक 40
पीपीओ 20
शीट मेटल 40
सोयल टेस्टिंग 24
स्टेनों हिंदी 24
वेल्डर 80
प्लंबर 24
डीएमसी 24
डीएमएम 20
इलेक्ट्रीशियन 40
इलेक्ट्रोनिक मशिनिष्ठ 24
फिटर 40
मशिनिष्ठ 40
एमएमवी 24
आर एडं एसी 24
एमसीईए 24
टीपीईएस 24
टर्नर 40
वायरमैन 20
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वर्ष 2024-25 के दाखिला प्रक्रिया जारी है। महेंद्रगढ़ आईटीआई में हेल्प डेस्क बनाई गई है। इच्छुक विद्यार्थी आईटीआई में आकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा दाखिले को लेकर सार्वजनिक स्थानों पर बैनर लगाकर जागरूक किया जाएगा।
संदीप कुमार, इंचार्ज, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़