फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जनसंख्या विस्फोट वर्तमान की बहुत बड़ी समस्या

Sat, 12 Jul 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-12गांव मंढाण स्कूल स्टाफ के साथ प्रतियोगिता के विजेता विद्या​र्थी। स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
नारनौल। शुक्रवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंढाणा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य सुनील कुमार यादव ने की। डायट महेंद्रगढ़ से आए हुए जितेंद्र यादव प्रवक्ता ने बताया कि जनसंख्या विस्फोट वर्तमान की बहुत बड़ी समस्या है। इसके कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्राचार्य सुनील कुमार यादव ने भी बच्चों को जनसंख्या वृद्धि के कारण होने वाली असुविधाओं के बारे में बताया। इस विषय पर पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें