फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव सामग्री लेकर बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में चुनावी सामग्री को चैक करते पोलिंग पार्टी---संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पंच और सरपंच के लिए बुधवार को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री लेकर बूथों पर पहुंच गईं। मतदान बुधवार को सुबह सात बजे से शुरू होगा। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के तीन खंडों के 271958 मतदाता 143 गांवों की चौधर का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

सरपंच और पंच के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व चुनावी सामग्री देकर रवाना किया गया। महेंद्रगढ़ खंड के लिए राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज महेंद्रगढ़, कनीना खंड के लिए राजकीय महाविद्यालय कनीना और सतनाली खंड के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व चुनावी सामग्री देकर रवाना किया गया। यह सभी पोलिंग पार्टियां 2 नवंबर को मतदान होने के बाद जहां से ईवीएम व चुनाव सामग्री ली है उन्हीं केंद्रों पर ईवीएम व चुनावी सामग्री जमा कराएंगी। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हर्षित कुमार ने बताया कि सरपंच व पंच के चुनाव के मतदान का समय प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्ण माहौल में चुनावी प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है। अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।
खंड महेंद्रगढ़ में कुल 65 ग्राम पंचायतों के 116452 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 61152 पुरुष व 55300 महिला मतदाता हैं। खंड कनीना के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाएं। सरपंच व पंच के परिणाम के समय पोलिंग पार्टियां संयम दिखाएं।
विज्ञापन

कनीना खंड की 53 ग्राम पंचायतों में हैं 106353 मतदाता
खंड कनीना में कुल 53 ग्राम पंचायतों के 106353 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 56205 पुरुष व 50148 महिला मतदाता हैं। खंड सतनाली के निर्वाचन अधिकारी एवं जीएम नवीन कुमार ने सभी पोलिंग पार्टियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
--
सतनाली खंड के 49153 मतदाता चुनेंगे 25 गांवों की सरकार
खंड सतनाली में 25 गांवों के कुल 49153 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 25872 पुरुष व 23281 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ में 137, सतनाली में 58 व कनीना में 120 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें