फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने स्कूली छात्रों को पढ़ाया यातायात का पाठ

विज्ञापन
फोटो 09 विद्या​र्थियों को यातायात के गुर सिखाती पुलिस। पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। यातायात पुलिस सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह से एक्शन मोड में है। पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को महावीर चौक पर यातायात पुलिस द्वारा एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। यहां पुलिस कर्मियों ने स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की बारीकियों से अवगत कराया। एसपी पूजा वशिष्ठ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने के लिए पुलिस बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग, गलत पार्किंग, गलत दिशा में ड्राइविंग, ड्रंक एंड ड्राइविंग और ओवर स्पीड करने वालों के चालान काट रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें